यूपी विधानसभा चुनाव में होगी कड़ी सुरक्षा, केंद्रीय बलो की1000 कंपनियां संभालेगी सुरक्षा का जिम्मा
उत्तर प्रदेश(uttar pradesh) में आगामी विधानसभा चुनाव (assembly elections)की तारीखों की भी घोषणा हो गई है प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होने है चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए योगी सरकार हर संभव प्रयास कर रही हैं यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सबसे बड़ी फोर्स (force)लगेगी। इसमें यूपी पुलिस के जवानों के अलावा केंद्रीय बलों की करीब 1000 कंपनियां सुरक्षा(security) व कानून व्यवस्था (Law and order) का जिम्मा संभालेंगी।
पोलिंग स्टेशन व पोलिंग बूथ की बढ़ेगी संख्या
उत्तर प्रदेश(uttar pradesh) में होने वाले विधानसभा चुनाव (assembly elections) में सुरक्षा के लिए बड़ी फोर्स का इस्तेमाल किया जाएगा। दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड व उत्तराखंड की अंतराज्यीय सीमाओं के साथ ही नेपाल बॉर्डर भी यूपी में सुरक्षा के लिहाज से बड़ी चुनौती है। 2017 की तरह ही सात चरणों में चुनाव होंगे लेकिन पोलिंग स्टेशन (polling station) व पोलिंग बूथ(polling booth) की संख्या पिछले बार के मुकाबले ज्यादा होगा। जहां 2017 में 90,789 पोलिंग सेंटर और 14,7190 पोलिंग बूथ थे। वहीं इस बार 92,821 पोलिंग सेंटर और 1,74,341 पोलिंग बूथ होंगे। यूपी पुलिस के पास वर्तमान में 2,700 इंस्पेक्टर, 18,500 एसआई, 36500 हेड कॉन्स्टेबल, एक लाख 30 हजार कॉन्स्टेबल, 273 कंपनी पीएसी की मौजूद हैं। पुलिस फोर्स का करीब 60% चुनाव ड्यूटी में लगाया जाएगा। जबकि बाकी फोर्स अन्य ड्यूटी में लगाई जाएगी। इसके अलावा 65,000 चौकीदार, करीब 65 हजार होमगार्ड और 10 हजार पीआरडी (PRD)जवान हैं।
बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को नहीं लगा टीका
देश में एक बार फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से विधानसभा चुनावों में ज्यादा सतर्कता बरती जाएगी । जानकारी के मुताबिक चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है लेकिन अभी भी यूपी पुलिस में करीब 82 हजार जवान व अधिकारी ऐसे हैं, जिनका अभी वैक्सिनेशन(vaccination) नहीं करवाया गया है। इनमें से 51,127 पुलिसकर्मियों को एक भी डोज नहीं लगी है जबकि 31,329 को सिर्फ पहली डोज (first dose)लगी है। 75 जिलों व तीन पुलिस कमिश्नरेट में करीब दो लाख 96 हजार 502 पुलिसकर्मी हैं। इनमें से दो लाख 45 हजार 375 को वैक्सीन लग चुकी है। कोरोना संक्रमण के दौरान यूपी में 184 पुलिसकर्मियों व अधिकारियों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-