*लखनऊ*
*यूपी में 31 मार्च तक केवल परीक्षा के लिए खुलेंगे कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल-कॉलेज : उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा*।
।
संजीव बाजपेयी
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा है कि कक्षा नौ से 12 तक के स्कूलों को केवल परीक्षा के लिए ही खोला जा सकेगा। स्कूलों में पढ़ाई नहीं होगी। 25 से 31 मार्च तक होली की छुट्टियां रहेंगी। वहीं उच्च शिक्षा के संस्थानों में 25 से 31 मार्च के बीच शिक्षण कार्य परिसर में न होकर, ऑनलाइन होगा। सभी विश्वविद्यालय, महाविद्यालयों व संस्थानों को केवल परीक्षा या प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए ही खोला जा सकेगा। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

More Stories
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-
यूपी में बड़े पैमाने पर जिला जजों के तबादले-
निकाय चुनाव के मद्देनजर में सार्वजनिक अवकाश घोषित-