April 23, 2026

यूपी में योगी सरकार का नया प्लान, ट्रेन की तर्ज पर यात्री वाहनों की लोकेशन पर रखी जाएगी नजर-

Spread the love

यूपी में योगी सरकार का नया प्लान, ट्रेन की तर्ज पर यात्री वाहनों की लोकेशन पर रखी जाएगी नजर-

 

यूपी की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है, अब प्रदेश के सावर्जनिक यात्री वाहनों की लोकेशन पर ट्रेन की तर्ज पर निगरानी रखी जाएगी अब वाहनों में जल्द लगेंगे वीटीएस और पैनिक बटन-

 

उत्तर प्रदेश में अब ट्रेन की तर्ज पर वाहनों की लोकेशन पर नजर रखी जाएगी. इसके लिए योगी सरकार सावर्जनिक यात्री वाहनों की लोकेशन पर निगरानी रखेगी और जल्द ही इन वाहनों में वीटीएस और पैनिक बटन लगेंगे. योगी सरकार इस निगरनी से यात्री वाहनों की लोकेशन पर नजर रखकर आम जनता के सफर को सुरक्षित रखना चाहती है. बता दें कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपने बजट में परिवहन विभाग को पिछले साल से 100 करोड़ रुपये अधिक दिए हैं. यूपी के परिवहन विभाग को 546 करोड़ रुपये दिए हैं, जिसमें परिवहन विभाग मुख्यालय में एक साल के अंदर एक कंमाड सेंटर बनकर तैयार किया जाएगा।

 

यूपी के सार्वजनिक यात्री वाहनों में लगने वाला यह पैनिक बटन और वीटीएस परिवहन विभाग मुख्यालय में बने कमाण्ड सेंटर के साथ डायल 100 से लिंक होगा. परिवहन विभाग बहुत जल्द ही वीटीएस लगवाने की अंतिम तारीख की घोषणा करेगा. इसके साथ ही परिवहन विभाग रोडवेज बसें, नगर बसें, थ्री व्हीलर ऑटो, सीएनजी टेंपो व टैक्सी में वीटीएस अनिवार्य करेगा. योगी सरकार के इस प्रस्ताव पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने साल 2020 में मुहर लगाई थी और यात्रियों की सुरक्षा के लिए सार्वजनिक यात्री वाहनों में व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम लगाने की मंजूरी दी थी।