April 21, 2026

यूपी में मंगलवार से शुरू हो रहे नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान शपथ समारोह में लखनऊ के 136 प्रधान शपथ नहीं ले पाएंगे- अजय मिश्रा

Spread the love

यूपी में मंगलवार से शुरू हो रहे नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान शपथ समारोह में लखनऊ के 136 प्रधान शपथ नहीं ले पाएंगे. नियम के अनुसार, सभी ग्राम पंचायतों में दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्यों का आंकड़ा पूरा करना होता है.

 

 

 

 

इसके अलावा इन पंचायतों में ग्राम पंचायतों की बैठक भी नहीं हो सकेगी. मंगलवार को गांव में शपथ ग्रहण शुरू होने जा रहा है, लेकिन इन 136 ग्राम प्रधान को शपथ के लिए 6 महीने का इंतजार करना पड़ेगा. तभ तक प्रशासक ही पंचायतों के कामकाज पर नजर रखेगी.

 

 

 

25 और 26 मई को शपथ ग्रहण कार्यक्रम कराया जाएगा. शपथ ग्रहण से सम्बंधित सूचना 24 मई तक सार्वजनिक कर पंचायतों के सामुदायिक भवनों पर चस्पा कराने के निर्देश दिए गए है.