April 19, 2026

यूपी में बढ़ते कोरोना केसों को देखकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से दिए गए लॉकडाउन के सुझाव-प्रिया दुबे

Spread the love

लखनऊ ब्रेकिंग
यूपी में बढ़ते कोरोना केसों को देखकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से दिए गए लॉकडाउन के सुझाव पर यूपी सरकार ने अपना पक्ष रखा है। यूपी सरकार के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने इस बारे में मीडिया में एक प्रेस नोट जारी करते हुए कि ऐसी खबरें पूरी तरह से अफवाहों पर आधारित हैं।

बुधवार को अवनीश अवस्थी ने सरकार की ओर से उन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है, जिनमें यह कहा गया है कि 28 अगस्त से यूपी में संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जा सकता है। इन खबरों में यह कहा गया है कि सरकार को हाई कोर्ट ने लॉकडाउन के सुझाव दिए हैं, इसपर ही फैसला करते हुए यूपी में एक बार लॉकडाउन लगाया जा सकता है।

अफवाहों के बीच कोरोना की रिपोर्ट जारी करने से पहले बुधवार को अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने एक बयान जारी करते हुए कहा गया कि लॉकडाउन की खबरें अफवाह हैं।