प्रयागराज :
– यूपी में पंचायत चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर
– पंचायत चुनाव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ
– आश्रितों के लिए नहीं रिजर्व की जाएगी कोई भी सीट
– इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरक्षण दिए जाने की मांग वाली अर्ज़ी को खारिज किया
– अदालत ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 243 डी के तहत केवल अनुसूचित जाति- जनजाति, ओबीसी व महिलाओं के लिए ही सीटों के आरक्षण की व्यवस्था है
– जस्टिस एसपी केसरवानी और जस्टिस वाई के श्रीवास्तव की डिवीजन बेंच ने खारिज की अर्जी
– अलीगढ़ के अजय पाल सिंह की याचिका पर अदालत ने की सुनवाई
– याचिका में अलीगढ़ के गैंगरी प्रथम जिला पंचायत व बिजौली ब्लॉक के दादौन ग्राम पंचायत सीट को स्वतंत्रता सेनानी के आश्रितों के लिए रिजर्व किए जाने की मांग की गई थी
– कोर्ट ने इस मामले में दखल देने से किया इनकार





More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-