June 13, 2026

यूपी में अब तक 1118 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव

Spread the love

यूपी में अब तक  676 स्वस्थ होकर ड्यूटी पर लौटे

डीजीपी एचसी अवस्थी ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए फ्रंटलाइन पर ड्यूटी कर रहे 1118 पुलिसकर्मी अब तक कोरोना (कोविड-19) पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 676 पुलिस कर्मी स्वस्थ होकर अपनी ड्यूटी पर वापस भी आ चुके हैं, जबकि एक क्षेत्राधिकारी समेत आठ पुलिस कर्मियों का निधन हो गया।
उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लगाए गए प्रतिबंधों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। लॉक डाउन लागू किए जाने के बाद पुलिस अब तक 24.33 लाख वाहनों का चालान कर चुकी है। इसमें से 62719 वाहनों को सीज किया गया है। इस दौरान वाहनों का चालान करके 44.21 करोड़ रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया है। इसके साथ ही धारा 188 के तहत 102604 और आवश्यक वस्तु अधिनियम (ईसी एक्ट) के तहत 746 एफआईआर दर्ज की गई है।