*यूपी में अगले महीने से मंहगी हो सकती है बिजली*
लखनऊ। यूपी में तीन करोड़ बिजली जलाने वालों को झटका लग सकता है। उत्तर प्रदेश नियामक आयोग में बिजली की दरों को लेकर 21 जून से सुनवाई होने वाली है। इसमें बिजली कंपनियां दर बढ़ाने की मांग कर रही हैं। उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद का दावा है कि बिजली कंपनियों पर उपभोक्ताओं का 22 हजार 45 करोड़ रुपए निकल रहा है। ऐसे में अगले पांच साल तक हर साल सात फीसदी बिजली दर कम करनी चाहिए। आयोग का कहना है कि आमदनी और खर्च में 6,762 करोड़ रुपए का अंतर है। ऐसे में बिजली दर नहीं बढ़ाई गई, तो बिजली घाटा बढ़ेगा।

More Stories
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-
यूपी में बड़े पैमाने पर जिला जजों के तबादले-
निकाय चुनाव के मद्देनजर में सार्वजनिक अवकाश घोषित-