नई दिल्ली.
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्रों के नतीजे जल्द जारी होने वाले हैं. कोरोना महामारी के कारण परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों को सीधे प्रमोट किया जा रहा है. इसके लिए बोर्ड ने फॉर्मूला तैयार किया है. छात्रों को महामारी के बीच परीक्षा नहीं देनी पड़ी, यह तो उनके लिए राहत की बात है. लेकिन कई मेधावी छात्रों के लिए यह नुकसान भी साबित होने वाले वाला है.यूपी के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने पहले ही साफ कर दिया है कि इस बार मेरिट सूची नहीं बनेगी. मेरिट सूची न बनने के कारण प्रदेश में टॉप करने वाले मेधावी और दिव्यांग छात्र प्रति वर्ष मिलने वाली स्कॉलरशिप्स और अन्य लाभ से वंचित रह जाएंगे. रिपोर्ट के अनुसार, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर्स को स्कॉलरशिप दी जाती थी. लेकिन इस बार मेधावियों को यह अवसर नहीं मिलेगा.

More Stories
दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया की सुबह-सुबह हुई हत्या-
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मेरठ पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में एनकाउंटर-
दिल्ली पुलिस के सिपाही की मेरठ में हत्या-