*प्रयागराज/ यूपी*
यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र लिखा.
पत्र लिखा है कि वे हाईस्कूल परीक्षार्थियों की छमाही और वार्षिक परीक्षा (प्रीबोर्ड) के विषयवार प्राप्तांक व पूर्णांक परिषद की वेबसाइट पर 18 मई की शाम पांच बजे तक अपलोड करा दें।
पत्र में यह भी लिखा गया हैकि इस संबंध में उच्च स्तर से निर्देश प्राप्त हुए हैं।
इस कार्य को शीर्ष वरीयता देते हुए सभी प्रधानाचार्य को निर्देश जारी कराकर अनिवार्य रूप से परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करा दें।
पत्र में यह भी लिखा गया हैकि यदि किसी विद्यालय की वांछित सूचना वेबसाइट पर अपलोड नहीं होती है तो उस जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक जिम्मेदार होंगे।

More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-