April 21, 2026

यूपी पुलिस ने ‘स्पाइडरमैन स्टाइल’ में दी लोगों को चेतावनी-

Spread the love

New Year से पहले UP Police ने दी ‘स्पाइडरमैन’ स्टाइल में चेतावनी, बोली- अगर नशे में हुए तो…

 

 

 

यूपी पुलिस सोशल मीडिया के जरिए जनता के साथ आसानी से  संवाद करके लोगों की समस्याओं का निदान कर रही है।  कम्यूनिकेशन का यह साधन न केवल व्यक्तियों के लिए बल्कि विभिन्न सरकारी विभागों के लिए भी उपयोगी साबित हुआ है जो डेली बेसिस पर नागरिकों के साथ बातचीत करते हैं। सरकारी विभाग, स्पेशली पुलिस को अक्सर इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करके जागरूकता बढ़ाने के लिए करते देखा गया है।

 

 

यूपी पुलिस ने ‘स्पाइडरमैन स्टाइल’ में दी लोगों को चेतावनी

 

अलग-अलग राज्य की पुलिस सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव है। पुलिस अक्सर लोगों को जानकारी व चेतावनी देने के लिए अंतरंग तरीके अपनाती है। यूपी पुलिस भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर रोजाना कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती है। इस बार उत्तर प्रदेश पुलिस ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ का पोस्टर अपने अंदाज में पोस्ट किया। यह पोस्ट नशे में ड्राइविंग के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए किया है।

 

 

यूपी पुलिस ने मजेदार अंदाज में पोस्ट की तस्वीर

 

नए साल के पहले ही यूपी पुलिस ने शराबियों को चेतावनी दे दी है। यूपी पुलिस ने पोस्टर में लिखा, ‘यूपी पुलिस स्टूडियो, नॉट सोबर-मैन नो वे होम, ऑफिशियल अनाउंसमेंट’ (UPPolice Studio, Not Sober-Man No Way Home, Official Announcement)। पुलिस ने फेसबुक पर अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘स्पाइडरमैन कूद और उड़ सकता है, लेकिन अगर आप नशे में हैं तो #NoWayHome! कैब बुलाओ या अपने सोबर दोस्तों को घर वापस जाने के लिए कहो। ड्रिंक एंड ड्राइव न करें!’

 

 

सोशल मीडिया पर हो रही पुलिस की तारीफ

 

यूपी पुलिस की सोशल मीडिया टीम को “नॉट सोबर-मैन”  पोस्ट के लिए काफी सराहना मिली। इंटरनेट यूजर्स यूपी पुलिस के ट्वीट से खुश हैं क्योंकि पोस्ट को अब तक 1.5k लाइक्स मिल चुके हैं। ट्विटर यूजर्स अपने कमेंट्स से यूपी पुलिस की क्रिएटिविटी की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘अच्छा है… कम से कम पुलिस भी क्रिएटिव हो रही है, लगे रहो।’