*लखनऊ* :
*यूपी पुलिस की कईं टीमें आपराधिक घटनाओ में आरोपी 2 IPS अफसरों की तलाश में जगह जगह छापेमारी कर रही हैं* ।
इन दोनों आईपीएस अफसरों पर भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोप हैं और इन दोनों अफसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इन्हें निलम्बित किया जा चुका है ।
*पशुपालन विभाग में करोड़ों ठगी के मामले में आरोपी IPS अफसर अरविंद सेन की तलाश में लखनऊ पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही है । इस मामले में अरविंद सेन को आरोपी बनाया गया है ।*
दूसरे आईपीएस अफसर और पूर्व एसपी महोबा मणि लाल पाटीदार की तलाश में महोबा पुलिस यूपी से ले कर राजस्थान तक छापेमारी कर रही है ।
*पाटीदार को निलम्बित किया जा चुका है उन पर खनन व्यवसायी इंद्रकांत त्रिपाठी से अवैध वसूली के चक्कर मे हत्या कराने का आरोप लगा है और इस मामले में महोबा शहर कोतवाली में इन के विरुद्ध FIR दर्ज है ।*
गिरफ्तारी के डर से ये दोनों आईपीएस अफसर अरविंद सेन और मणिलाल पाटीदार फरार चल रहे हैं ।
*अरविंद सेन ने कोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई थी जो निरस्त हो चुकी है*
सर्विलांस की मदद से इन अफसरों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-