यूपी निर्वाचन आयोग प्रेस कांफ्रेंस
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार
भारत निर्वाचन आयोग ने सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण करने का निर्देश दिया है. इसके लिए 1 नवंबर से कार्यक्रम शुरू हो रहा है. 1 नवंबर से विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली हो का आलेख प्रकाशन होगा. दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 1 नवंबर से 30 नवंबर तक जारी रहेंगी. विशेष अभियान तिथि 7 नवंबर, 13 नवंबर, 21 नवंबर और 27 नवंबर रहेंगी. 20 दिसंबर तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण होगा. 5 जनवरी 2022 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा.
उन्होंने अपील की है कि सभी मतदाता सूची में शामिल हों इसके लिए अपना नाम जरूर मतदाता लिस्ट में जुड़वाएं
मतदाता का नाम एक ही जगह रह सकता है दूसरी जगह किसी कीमत पर नाम दर्ज नहीं हो सकता है
अपने बर्थ सर्टिफिकेट के साथ पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या आधार कार्ड लगाकर मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जांच करने के बाद कोई डॉक्यूमेंट ना होने के बावजूद जांच करके 18 साल से ऊपर के मतदाता को मतदाता सूची में शामिल कर सकते हैं।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-