September 27, 2026

यूपी चुनाव को लेकर ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का अहम बयान- अजय मिश्रा

Spread the love

यूपी चुनाव को लेकर ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का अहम बयान.

बोर्ड के सदर मौलाना राबे हसनी नदवी ने

कहाकि मुल्क में कोई किसी को भी वोट दे सकता है.

लोगों को सोच समझ पर वोट करना चाहिए.

वोट के ज़बरदस्ती नही की जा सकती और न ही किसी पार्टी को वोट देने के लिए मजबूर नही किया जा सकता है.

किसी पार्टी के लिए बोर्ड न कभी अपील की है और न करेगा.

2022 के चुनाव में लोग सोच समझ कर वोट करें.

बोर्ड के सदर ने लोगों से सोच समझ कर वोट करने की नसीहत दी.

कुछ लोग और पार्टियां बहैसियत सदर मुझ से अपील जारी कराना चाहती हैं, ऐसे लोगों को बोर्ड के दस्तूर से वाकिफ़ नही हैं, और तारीख़ से वाकिफ़ हैं.

कहा – वोट देना आप का जमहूरी हक़ है किस को चुनना है यह फ़ैसला आप को ख़ुद करना है.

सोच समझ कर अपने हक़ का इस्तेमाल कीजिये, मुल्क और मिल्लत का मफ़ाद पेश ए नज़र रखें.

मौलाना की वज़ाहत मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बहैसियत इदारा सियासत से कोई सरोकार नही.

बोर्ड की तरफ़ से किसी की हिमायत का न कोई एलान हुआ है कभी और न होगा.

फ़र्ज़ी बयानों के ज़रिए गुमराह किये जाने की कोशिश हो सकती है, जिस को नज़र अंदाज़ करें.