यूपी कोरोना अपडेट
पिछले 24 घण्टे में 2287 कोरोना पॉज़िटिव मिले – अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ
प्रदेश में पिछले 24 घण्टे में 7902 संक्रमित डिस्चार्ज किये गए – अमित मोहन प्रसाद
प्रदेश में एक्टिव इंफेक्शन के 46 हज़ार 201 केस है, इन में से 26 हज़ार 187 होम आइसोलेशन में हैं – अपर मुख्य सचिव स्वास्थ
प्रदेश में रिकवरी रेट 96.10 हो गया है – अमित मोहन प्रसाद
प्रदेश में 157 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है – अपर मुख्य सचिव स्वास्थ
प्रदेश में पिछले 24 घण्टे में 3 लाख 30 हज़ार 289 सैम्पल की जाँच की गई, इन मे 1 लाख 54 हज़ार आरटीपीसीआर टेस्ट किये गए – अमित मोहन प्रसाद
पाजिटिविटी रेट 0.8 फ़ीसदी हो गया है, मई में पॉजीटिविटी रेट 5.5 फीसदी रही – अमित मोहन प्रसाद
प्रदेश में 45 की उम्र पार कर चुके 1 करोड़ 42 लाख 43 हज़ार 355 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ दी गई – अपर मुख्य सचिव स्वास्थ
34 लाख 24 हज़ार 355 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ दी गई – अमित मोहन प्रसाद
प्रदेश में अब तक कुल 1 करोड़ 76 लाख 67 हज़ार 710 डोज़ वैक्सीन दी जा चुकी है – अमित मोहन प्रसाद
18 से 45 आयुवर्ग के 18 लाख 22 हज़ार 371 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ दी गई – अमित मोहन प्रसाद
1 जून से 18 से 45 वर्ष के लोगों को वैक्सीन दी जाएगी, 3 सेन्टर अभिभावक स्पेशल होगा, ये उन अभिभावकों के लिए होगा जिन के बच्चे की उम्र 12 वर्ष से कम होगी, वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए स्लाट बुक करते वक़्त स्पेशल सेन्टर दिखेगा, बच्चे का आधार कार्ड भी ले जाना होगा – अमित मोहन प्रसाद
वैक्सीनेशन का काम तेज़ हुआ है, जून में 1 करोड़ डोज़ लगाई जाएगी, अभी सावधानी बरतने का समय, अभी संक्रमण है लापरवाही संक्रमण बढ़ा सकती है, इस लिए एहतियात बरतें – अमित मोहन प्रसाद

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-