August 17, 2026

यूपी के समस्त विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को लेकर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने दिए दिशा निर्देश- अजय मिश्रा

Spread the love

लखनऊ

 

यूपी के समस्त विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को लेकर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने दिए दिशा निर्देश

 

स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए सभी परीक्षाएं अगस्त के मध्य तक पूरी कर ली जाए

 

प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित नहीं की जाएंगी और उनके अंको का निर्धारण लिखित परीक्षा के आधार पर किया जा सकता है

 

मौखिक परीक्षा आवश्यकतानुसार ऑनलाइन संपन्न कराई जाएगी

 

परीक्षा एवं प्रश्न पत्रों का स्वरूप क्या होगा इसका निर्णय लेने के लिए संबंधित विश्वविद्यालय के कुलपति को अधिकार दिया जाता है

 

परीक्षा का समय 3 घंटे से घटाकर एक से डेढ़ घंटा किया जाए

 

परीक्षा के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन होना जरूरी है

 

परीक्षा के पहले एवं बाद में सैनिटाइजेशन की व्यवस्था अनिवार्य फेस मास्क और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जाए

 

कोरोना संक्रमण के कारण यदि कोई छात्र परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पाता है तो उस दशा में छात्र को विशेष परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर दिया जाएगा

 

31 अगस्त 2021 तक परीक्षा फल घोषित किया जाए

 

शैक्षणिक सत्र 2021-22 13 सितंबर से प्रारंभ किया जाएगा

 

ऐसे छात्र जो उपरोक्त व्यवस्था से परीक्षा के घोषित परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे उन्हें 2022 में आयोजित होने वाली बैक पेपर परीक्षा में सम्मिलित होकर अपने अंको में सुधार करने का अवसर प्राप्त होगा