September 27, 2026

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखीमपुर खीरी के दौरे पर- अजय मिश्रा

Spread the love

लखीमपुरखीरी।यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखीमपुर खीरी के दौरे पर हैं 12 बजकर 15 मिनट पर सीएम योगी ने सबसे पहले कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के बाद सीएम योगी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कोरोना को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक की।

यह बैठक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच सामंजस्य बैठाने को लेकर हुई। क्योंकि पूर्व में कई भाजपा विधायकों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते हुए मुख्यमंत्री को जनपद में कोरोना को काउंटर करने में असफल बताया था। मुख्यमंत्री 3:05 बजे हेलीपैड पर पहुंचेंगे और फिर लखनऊ लौट जाएंगे।