यूपी की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. यूपी सरकार में श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है. विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उनका इस्तीफा बीजेपी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. स्वामी प्रसाद मौर्य पिछले कई दिनों से पार्टी से नाराज चल रहे थे. उनके समाजवादी पार्टी में जाने की खबर है.
स्वामी प्रसाद मौर्य ने राजपाल को लिखते हुए कहा- माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मंत्रिमंडल में श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय मंत्री के रूप में विपरीत परिस्थितियों व विचारधारा में रहकर भी बहुत ही मनोयोग के साथ उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है किंतु दलितों, पिछड़ों, किसानों बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे- लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल से मैं इस्तीफा देता हूं.





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-