*युवा किसी भी आंदोलन का हिस्सा न बनें,उनकी हर बातें सरकार तक पहुँचेगा।*
*हरहुआ/रामेश्वर।* देश मे सियासत की चाल से उपजी तमाम तरह की देशव्यापी समस्याओं में दो बड़ी साजिश में युवाओं को गुमराह कर हिंसा की तरफ दिशा देकर सरकारी सम्पत्ति का भारी नुकसान पहुंचाने का कृत्य किया गया वह दुर्भाग्यपूर्ण रहा है। अग्नि पथ के तहत युवाओं को सेना में अवसर प्रदानकर देशभक्ति की भावना संग रोजगार के अवसर के कार्य मे सियासत की चाल ने युवाओं को भटकाने का कार्य किया जो दुर्भाग्यपूर्ण है। युवा किसी भी प्रकार के आंदोलन का हिस्सा न बन पाएं और उनकी आवाज को प्रॉपर तरीके से ज्ञापन के जरिये शासन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। उक्त बातें थानाध्यक्ष जंसा प्रेमनारायण विश्वकर्मा ने बरेमा में स्थित वाराणसी डिफेंस एकेडमी के युवाओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वयं एसडीएम व सीओ सदर आपके बीच आकर आपकी समस्या को सीधे तौर पर सुनेंगे। सोशल मीडिया पर चल रहे फेक न्यूज व वायरल मैसेज पर युवा ध्यान न दें। एकेडमी के निदेशक मनोज सिंह ने कहा कि यहाँ के सभी युवा अनुशासन में रहकर ट्रेनिंग व पढ़ाई कर रहे हैं। इनकी समस्याओं के समाधान का कार्य एकेडमी की प्राथमिकता में है। युवाओं ने संकल्प दुहराया की राष्ट्र की मजबूती हमारी सबसे बड़ी ताकत है हम भ्रामक अफवाह व सियासत से दूर सरकार की योजनाओं का हिस्सा बनेगें। देश मेरे लिए पहले है। नमो नमः सेवादल के अध्यक्ष रंजीत तिवारी सहित कई स्थानीय युवा भी उपस्थित रहे।
(फोटो)





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-