कृष्ण मोहन उर्फ बग्गा
****************
वाराणसी :-भारतीय युवा कांग्रेस ने “युवा क्रांति यात्रा,, की शुरुआत एक क्रांति के रूप में देश में बेरोजगारी भ्रष्टाचार सामाजिक असमानता, असहिष्णुता एवं संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा के उद्देश्य से प्रारंभ की है। यात्रा कन्याकुमारी से प्रारंभ होकर देश के प्रत्येक राज्य से होकर कश्मीर तक जाएगी शहीद दिवस 30 जनवरी 2019 को दिल्ली के राजघाट पर पूर्ण होगी युवा क्रांति यात्रा 16 दिसंबर 2018 को रामेश्वरम कन्याकुमारी से भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद्र यादव एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीनिवास वेंकटेश के साथ राष्ट्रीय सचिव जे.वी माथेर और युवा कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज से धार्मिक अनुष्ठान एवं इस यात्रा की सफलता के लिए रामेश्वरम मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। पूजन के उपरांत भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने हिंद महासागर और प्रशांत महासागर के मिलन बिंदु धनकोट से यात्रा के विधिवत प्रारंभ की घोषणा की और साथ ही बताया कि अब समय आ गया है कि जब हम सब को एक साथ मिलकर मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों का पर्दाफाश करना है। समाज को जाति पाति धर्म व मजहब में बांटने वालों को रोकना है। मोदी सरकार जनता के विश्वास पर पूरी तरह असफल रही है। तथा हर एक मुद्दे पर उसने जनता को निराश किया है। चन्द उद्योगपतियों की तिजोरी भरी है। सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोग अपनी आंखें और कान बंद किए हैं। जबकि किसान आत्महत्या कर रहा है। महिलाओं का बलात्कार हो रहा है। जगह-जगह सामाजिक दंगे हो रहे हैं। देश का सामाजिक तानाबाना विध्वंस हो चुका है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। राफेल घोटाला इसका एक उदाहरण है। यह लोग राष्ट्र के लोकतांत्रिक संस्थाओं को लगातार ध्वस्त कर रहे हैं। बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ का नारा देने वालों के राज में साढे 4 साल में शारीरिक व लैंगिक हिंसा में भारी वृद्धि हुई है सरकार विकास, किसान हित, व भ्रष्टाचार के मुद्दों पर पूर्ण रूप से विफल रही है।
रिपोर्टर अमित श्रीवास्तव काशी समाचार।

More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol