June 13, 2026

युवक को फर्जी मामले में जेल भेजने और कोतवाली में जमा आरोपी का सामान व रुपये गायब होने के मामले में लापरवाह पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज- अजय मिश्रा

Spread the love

काकोरी, अपडेट।

 

*खबर का असर*

 

युवक को फर्जी मामले में जेल भेजने और कोतवाली में जमा आरोपी का सामान व रुपये गायब होने के मामले में लापरवाह पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज,

 

ACP की जांच रिपोर्ट के बाद कोतवाली के मुख्य आरक्षी त्रिभुवन सिंह और रक्षापाल सिंह को किया गया लाइन हाजिर,

 

गौरतलब है कि हादसे में नुकसान का हर्जाना 12 सौ रुपये को अवैध वसूली बता पुलिस ने भेज दिया था तेज सिंह को जेल,

 

13 दिन बाद जेल से छूटे तेज सिंह ने ककोरी कोतवाली पहुंच कर मांगा था तलाशी में जमा किया गया अपना सामान,

 

पर्स और सेल्फोन देने के अलावा घड़ी, 5 हजार रुपये, हेडफोन व अन्य सामान डकारने का लगा था तेज-तर्रार ईमानदार काकोरी पुलिस पर आरोप ,

 

वीडियो वायलर होने पर DCP ने संज्ञान लेते हुए सामान गायब होंने के मामले सख्ती बरतते हुए की कार्रवाई,

 

सामान गायब होने पर चला DCP का चाबुक,

 

क्या फर्जी तरीके से जेल की 13 दिन हवा खाने वाले तेज सिंह को न्याय दिलाने के लिए अफसर जिम्मेदार इंस्पेक्टर काकोरी समेत अन्य पुलिस कर्मियों को भी सिखाएंगे सबक,

 

इसके साथ ही कोतवाली से गायब पीड़ित की रकम और अन्य सामान भी लौटाएगी पुलिस।