*युवक की हत्या कर शव बेला चौहान में फेंके जाने की घटना का खुलासा माण्डा पुलिस ने चार लोगो को पकड़ा*
माण्डा प्रयागराज।युवक की हत्या कर शव थाना क्षेत्र ग्राम बेला चौहान में फेंके जाने का माण्डा पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर आज जेल भेजा।आरिपियो ने अनिल कुमार गौतम ग्राम रामपुर हँसवार जिगना मिर्जापुर के रहने वाले युवक की हत्या कर शव कम्बल में छुपाते हुए 06 अक्टूबर 22 को बेलाचौराहा में फेंक दिया था। उक्त घटना मृतक के भाई राकेश कुमार ने 11नवम्बर 22 को थाना माण्डा पर शक बस करीब आठ लोगो के खिलाफ तहरीर दिया माण्डा पुलिस ने थाने में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबिन में लगी।एसएसपी प्रयागराज शैलेश कुमार पांडेय के निर्देश पर हत्या लूट आदि घटनाओ का खुलासा करने हेतु दिए गये निर्देश के कड़ी में एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित व सीओ मेजा विमल किशोर मिश्र के निर्देशन में आज रविवार के दिन माण्डा प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार गौतम, निरीक्षक सुभाष सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक राम केवल यादव सर्विस लांस प्रभारी उप निरीक्षक शान्तनु चतुर्वेदी की टीम की मदत से मामले के आरोपी शिवानी बिन्द पुत्र स्व0 हरिमोहन, राममनी बिन्द पुत्र श्यामलाल,बरई सिंह पुत्र स्व0रामदुलार निवासीगण कोल्हेपुर जिगना तथा आदित्य सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी बाग जोरावर जिगना मिर्जापुर को मिर्जापुर की तरफ जाने वाले मार्ग माण्डा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है पूछताछ में माण्डा पुलिस ने निशान देहि पर घटना में प्रयुक्त 12 चक्का का ट्रक मृतक की चप्पल तथा छिपाने में प्रयुक्त कम्मल आदि बरामद कर लिया।माण्डा पुलिस के अनुशार जांच में आये तथ्यों के आधार पर धारा 304/201की बढ़ोत्तरी करते हुए आगे की विधिक कार्यवाही की गई।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-