June 17, 2026

युवक की कनपटी पर तमंचा सटाया और कर दिया फायर, ईंट पत्थर से भी किया हमला-

Spread the love

युवक की कनपटी पर तमंचा सटाया और कर दिया फायर, ईंट पत्थर से भी किया हमलाl

 

ज्‍यादा होशियार बनते हो…कहते हुए उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया और फायर भी कर दिया। संयोग था कि गोली उसे नहीं लगी तो वह भागने लगा। दौड़ाकर उस पर ईंट और पत्‍थर से हमला किया गया। यह घटना प्रयागराज शहर में रविवार की सुबह की है, जब एक युवक कहीं जा रहा था और कुछ लोगों ने उसे घेर लिया था। प्रयागराज शहर के धूमनगंज के मुंडेरा इलाके में कुछ लोगों ने अभिषेक तिवारी पर रविवार की सुबह फायर झोंक दिया। गोली उसे नहीं लगी तो उस पर ईंट-पत्थर से हमला किया गया। पीड़ित ने धूमनगंज थाने में राज तिवारी आशु शुक्ला रवि सहित कई अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित अभिषेक का आरोप है कि वह मुंडेरा मंडी के पास गया था तभी उसे घेर लिया गया। उन्‍होंने उसे धमकी देते हुए पीटने लगे। आरोप है क‍ि उसके गले से चेन और हाथ से घड़ी छीन लिया गया। इसके बाद उसकी कनपटी पर असलहा सटाकर धमकाया गया और फायर झोंक दिया। हमले में मुंडेरा निवासी अभिषेक जख्मी हो गया। पुलिस का कहना है कि घटना का कारण साफ नहीं है, मुकदमा लिखकर जांच की जा रही है।

FTR