April 26, 2026

यातायात नियमों का उल्लंघन किया तो कट जाएगा ऑनलाइन चालान-

Spread the love

*प्रेस नोट यातायात जनपद गोरखपुर दिनांक 21.05.2022*

 

*➡️पुलिस अधीक्षक यातायात ने “माउंट लेटरा जी स्कूल” के बच्चों को आईटीएमएस की बारीकियों को समझाते हुए यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया*

*➡️यातायात नियमों का उल्लंघन किया तो कट जाएगा ऑनलाइन चालान*

 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर* के निर्देशन में *पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ महेंद्र पाल सिंह* के नेतृत्व में आज नगर निगम स्थित आईटीएमएस कंट्रोल रूम में *माउंट लिटेरा जी* स्कूल के बच्चों को यातायात जागरूकता अभियान के तहत बच्चों को यातायात नियमों के सम्बन्ध में बताया गया । विभिन्न चौराहों पर आईटीएमएस के माध्यम से ट्रैफिक जागरूकता का एलान किया जाता है, जिस को जानने की इच्छा बच्चो को हुई तो पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ महेंद्र पाल सिंह बच्चों को लेकर ने आईटीएमएस कंट्रोल रूम में लेकर पहुंचे । बच्चों के अंदर सीखने की बहुत ही अधिक क्षमता होती है। पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बच्चे समाज को जागरूक करने के अच्छे माध्यम है और बच्चों के अंदर जो आदत बचपन में पड़ जाता है वह संस्कार हमेशा मौजूद रहते हैं। यातायात नियम को फालो करना भी अच्छी आदतों में माना जाता है और बच्चों को यह भी बताया गया कि अगर आपके कस्बा आसपास कहीं भी अतिक्रमण हो तो आप सोशल मीडिया के माध्यम से अवगत करा सकते हैं जिससे कि उसका निवारण किया जा सके और बच्चों को गलत चीजों का विरोध करने की दिशा में बताया गया कि अगर कोई ट्रैफिक रूल फालो नहीं करता है तो उसका विरोध करें और उसको ट्रैफिक नियम के बारे में जानकारी दें और बताया कि बच्चे को जागरूक करने से समाज भी जागरूक होता है क्योंकि बच्चे अलग अलग समाज से क्षेत्र से आए हुए होते हैं जिससे कि जागरूकता चारों तरफ पहुँचती है और बच्चों को जागरूकता के क्रम मे यह भी बताया गया कि अगर आपके पास कोई सुझाव हो तो आप सोशल मीडिया का सहारा ले सकते हैं जिसमें फेसबुक एवं ट्विटर पर आरटीएमएस गोरखपुर, एसएसपी गोरखपुर को अपना सुझाव दे सकते हैं।

 

*यातायात व्यवस्था को सुगम/सुदृढ़ बनाने की दिशा में गोरखपुर पुलिस का समय-समय पर अभियान जारी रहेगा।*