June 15, 2026

यहां से लड़ेंगे नेता जी पार्टी करेगी समर्थन

Spread the love

आज़मगढ़ : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(लोहिया) के जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव की अगुआई में आज पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज़मगढ़ क्षेत्र के प्रभारी बनाये गए पूर्व सांसद व प्रमुख महासचिव वीरपाल सिंह व प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक सिंह “आशू” का गर्मजोशी से स्वागत किया।
निरीक्षण भवन आज़मगढ़ में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए वीरपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है।पुलिस आमजन की सुरक्षा करने की बजाय अपनी जान बचाने में जुटी है।
आगे महागठबंधन व मायावती पर तंज कसते हुए कहा कि 3-3 बार बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने वाली मायावती बीजेपी की बी टीम है।जिस प्रकार गुजरात के गोधरा कांड के बाद मायावती गुजरात में मोदी का प्रचार करने गई थीं उससे साफ जाहिर है कि बी टीम कौन है?
वीरपाल सिंह ने आगे कहा कि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यावस्तग,किसानों ,छात्रों,नौजवानों,व्यापारियों ,अल्पसंख्यकों,पिछड़ों और महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार पर प्रदेश सरकार की चुप्पी को लेकर कल से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) प्रदेश व्यापी धरना करेगी और कल आज़मगढ़ रिक्शा स्टैंड पर धरना प्रदर्शन आहूत कर इसकी शुरुआत करेगी।2019 के चुनाव में आज़मगढ़ के सांसद व हमारे नेता जी मुलायम सिंह यादव जिस भी सीट से चुनाव लड़ेंगे वहां प्र. स.पा उनका समर्थन करेगी और बाकी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।