मौत कैसे दबे पांव आती है, इसका अंदाज़ा अगर रिंगल कुमार नाम के इस पुलिस के जवान को हो जाता तो ये इस दर्दनाक हादसे का शिकार नही होता।
उत्तर प्रदेश के आगरा के राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात उत्तर प्रदेश की राजकीय रेलवे पुलिस के जवान रिंगल कुमार रात 09: 31 मिनट पर प्लेटफार्म पर अपनी डियूटी अंजाम दे रहे थे, उनके पीछे से एक मालगाड़ी गुज़र रही थी, तभी अचानक रिंगल कुमार को चक्कर से आने जैसा लगा और वो गोल-गोल घूमने लगे, उनके ठीक सामने ही बेंच पर एक व्यक्ति भी बैठा हुआ उन्हें देख रहा है, तभी अचानक रिंगल कुमार रेल मालगाड़ी से टकराते हुए नीचे पटरी पर गिर गये, इस हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई, रिंगल कुमार को न कोई बीमारी थी, नही कोई परशानी, रोज़ की तरह 8 बजे अपनी डियूटी पर आए थे, लेकिन मौत ने बड़ी ही ख़ामोशी से रिंगल कुमार को अपने आग़ोश में ले लिया।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-