- पश्चिम बंगाल में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में भगदड़ हो गई। हालांकि, स्थिति जल्द ही काबू कर ली गई। इस कारण पीएम मोदी को अपना भाषण बीच में ही बंद करना पड़ा। धक्कामुक्की की चपेट में आने से कई लोग घायल हैं। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी को बताया कि इस दौरान कई महिलाएं और बच्चे घायल है।
नॉर्थ 24 परगना के ठाकुरनगर में जब मोदी मटुआ समुदाय की रैली को संबोधित कर रहे थे, तब आयोजन स्थल के बाहर खड़े उनके सैकड़ों समर्थकों ने रैली ग्राउंड के अंदरुनी हिस्से में आने की कोशिश की। इसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी।
मोदी ने उन लोगों से अपनी ही जगह पर बने रहने और आगे आने की कोशिश नहीं न करने की अपील भी की, लेकिन उनकी अपील का कोई असर नहीं पड़ा। समर्थक मंच के सामने खाली जगह में कुर्सियां फेंकने लगे ताकि अंदरुनी हिस्से में जगह बन पाए जबकि यह जगह महिला समर्थकों के लिए निर्धारित थी।
पुलिस अधिकारी के अनुसार भगदड़ जैसी स्थिति के दौरान कई महिलाएं और बच्चे बेहोश हो गये। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस घटना से मोदी की पिछले साल की 16 जुलाई की रैली याद आती है जब पश्चिम मिदनापुर जिले में मंच गिर गया था और कई लोग घायल हो गये थे।
इसके बाद दुर्गापुर में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने ठाकुरनगर में हुई भगदड़ पर माफी मांगते हुए कहा, ‘मेरी ठाकुरनगर में हुई रैली के दौरान लोग बड़े उत्साहित थे। मेरे हिसाब से पूरा ग्राउंड अपनी क्षमता से दोगुना भर गया था। जिन लोगों को जो तकलीफ हुई है, मैं उनसे माफी मांगना चाहता हूं।

More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
गड्ढे मे फंसकर अनियंत्रित कार रेलवे ट्रैक पर चढ़ी, युवक की मौत-
अनियंत्रित बोलेरो सड़क पर रखे ईंट से टकराई सात घायल-