*प्रेस नोट थाना गोरखनाथ दिनांक 22-06-2021*
*मोटरसाईकिल चोरी के आरोप में 02 अभियुक्त गिरफ्तार*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद गोरखपुर* व पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर द्वारा जनपद में हो रही वाहनों की चोरी को रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में वाहन चोरी की रोकथाम व अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही श्रीमान क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ के नेतृत्व में थाना गोरखनाथ की पुलिस द्वारा दो शातिर अन्तर्जनपदीय वाहन चोरों को दो चोरी की मोटर साईकिलों के साथ गिरफ्तार किया गया । दोनों बरामद मोटर साईकिलों में से एक थाना गोरखनाथ गोरखपुर व एक थाना क्षेत्र कप्तानगंज, कुशीनगर से चोरी की गयी है । विवरण निम्न है ।
*गिरफ्तार किये गये अभियुक्ता का नाम पता-*
1. अजय सिंह उर्फ डोलू पुत्र रमेश सिंह निवासी हडहवा फाटक थाना गोरखनाथ
2. अमित गुप्ता पुत्र स्व रजिन्दर प्रसाद गुप्ता निवासी कप्तानगंज थाना कप्तानगंज,जिला आजमगढ
*अभियुक्तों के कब्जे से बरामद मोटर साईकिल-*
1. मो0सा0 UP 53 CK 9856 अपाची सफेद रंग अभियुक्त अजय सिंह के कब्जे से बरामद
2. मो0सा0 UP 57 H 1807 होण्डा साइन अभियुक्त अमित गुप्ता के कब्जे से बरामद
*गिरफ्तारी/बरामदगी का स्थान व दिनांक व समय-*
स्थान- जगेश्वर पासी मंदिर के पास, दिनांक- 22.06.21, समय- 08.15 बजे ।
*जिस अपराध में गिरफ्तार किया गया-*
1. मु0अ0सं0-212/2021 धारा 379,411 भा0द0वि0 थाना गोरखनाथ, गोरखपुर ।
2. मु0अ0सं0 214/2021 धारा 41,411,413 भा0द0वि0 थाना गोरखनाथ, गोरखपुर ।
*अपराध करने का तरीका-*
अभियुक्तगण भीड़ भाड़ स्थान मुख्यतः बारात/शादी समारोह में जाकर वाहन चोरी कर अन्यत्र छिपाकर समय के अनुसार दूसरे जनपदों में बेचते हैं ।
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मी-*
1. उ0नि0 सत्य प्रकाश चौबे थाना गोरखनाथ, गोरखपुर ।
2. का0 देवेन्द्र प्रताप यादव थाना गोरखनाथ, गोरखपुर
3. का0 मनोज कुमार थाना गोरखनाथ गोरखपुर ।
4. का0 सरवर आलम थाना गोरखनाथ गोरखपुर ।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-