*मेरठ में बारात से 2 दिन पहले आशिक ने खेली खून की होली*
*लड़की और उसके पिता को गोलियों से भूना, दोनों की मौत*
मेरठ। टीपी नगर के शिवपुरम कॉलोनी में बीती देर रात एकतरफा प्यार में आशिक ने शादी से दो दिन पहले युवती व उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। विरोध करने पर युवती के भाई को भी गोली मार दी। भाई को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है
इस वारदात की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया
एसपी सिटी और सीओ ब्रह्मपुरी कई थानों की पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए।
राजकुमार की बेटी आंचल (28) की 2 दिन बाद 29 जून को बारात आनी थी। पड़ोस में रहने वाला सागर, आंचल से एकतरफा प्यार करता था।
शनिवार को सागर ने अपने दो मौसेरे भाई बुला लिए। आरोप है कि सागर और उसके मौसेरे भाई ने राजकुमार के घर पर हमला बोल दिया।
आरोपियों ने आंचल व उसके पिता राजकुमार की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। और भाई आँचल के भाई को भी गोली मार दी

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-