पुलवामा में आतंकी मुठभेड़ में शहीद दून के मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को आज अंतिम विदाई दी गई। ढ़ौंडियाल की अंतिम विदाई में उनका पूरा पैतृक गांव पहुंचा। मंगलवार सुबह अंतिम विदाई के दौरान जहां सन्नाटा पसरा था, वहां एकाएक कोहराम मच गया। वहां मौजूद लोग भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। शहीद के अंतिम दर्शनों के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
अंतिम विदाई के दौरान उनकी पत्नी तिरंगे में लिपटे मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल के पार्थिव शरीर के पास ही बैठी रहीं और एक टक देखती रहीं। अंतिम विदाई के दौरान उनकी पत्नी उनके सैल्यूट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की शादी को महज 10 महीने हुए थे।

More Stories
जम्मू कश्मीर में लिथियम के भंडार मिलने के बाद जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया में ओडिशा के तीन जिलों में सोने के भंडार पाए गए-
कुपवाड़ा के LOC के निकट बर्फीली खाईं में गिरने से 3 जवान शहीद-
मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीतकर देशवासियों का नाम रोशन करने वाली सरगम कौशल जम्मू कश्मीर की निवासी-