August 26, 2026

मेक्सिको में दो वाहनों की टक्कर में 18 लोगों की मौत-

Spread the love

*मेक्सिको में दो वाहनों की टक्कर में 18 लोगों की मौत*

 

उत्तरी मेक्सिको में ईंधन से भरे टैंकर और यात्री बस की टक्कर में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई. तमाऊलिपास राज्य के अभियोजकों ने कहा कि टक्कर से दोनों वाहन पूरी तरह से जल गए. पुलिस की तरफ से जारी की गई तस्वीरों में बस जल कर धातु के ढेर के समान प्रतीत हो रही है.