September 14, 2026

मृत व्यक्ति को राशन बांटा कोटेदार

Spread the love

वाराणसी  जिंदा शहर बनारस जहां जिंदादिली और सेवा भाव का अपना ही कर्म है लेकिन कुछ ऐसे भी भ्रष्टाचारी हैं जिनको सिर्फ मात्र पैसे से मतलब है इस कोरोना काल में भी अपनी गंदी नियत के साथ गरीब लाचार लोगों का खून पीने की पूरी जद्दोजहद में जुटे हुए हैं जहां जिंदगी मौत से रोज नजर चुरा रही है वही भ्रष्टाचार के सौदागरों ने मृत व्यक्तियों के राशन को भी बांट दिया हद हो गई !

*अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई आखिर जिम्मेदार कौन* ?

बताते चलें कि ग्राम सभा भटोली थाना बड़ागांव तहसील पिंडरा वाराणसी में ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई थी, शिकायत में ग्रामीणों ने यह दर्शाया था कि कोटेदार द्वारा मनमानी और गरीब आदमियों के अनाज पर डाका डाला जा रहा है, इसके बाद दिनांक 3 मई 2020 को नयाब तहसीलदार साक्षी राय जी के द्वारा कोटे की जांच की गई जिसमें पूर्ति निरीक्षक सीपी श्रीवास्तव भी मौजूद थी !

ग्रामीणों का आरोप यह था कि राशन यूनिट से कम दिया जा रहा है और मृत व्यक्तियों का राशन उठा लिया गया अन्य परिवार के सदस्यों का नाम किसी अन्य राशन कार्ड में जोड़कर गमन किया जा रहा है विकलांग व्यक्ति के 4 साल की बच्ची का फर्जी हस्ताक्षर करके राशन का भी गमन किया गया राशन कार्ड कोटेदार द्वारा स्वयं कटिंग एवं ओवरराइटिंग करने की शिकायत की गई थी महिलाओं के साथ भी अश्लील शब्दों का प्रयोग व गाली-गलौज कोटेदार के द्वारा किया जा रहा था जिसकी साक्षी शिकायत के साथ नया तहसीलदार के सामने प्रस्तुत भी किया गया जो पूरी तरीके से कोटेदार के खिलाफ था लेकिन कोटेदार , पूर्ति निरीक्षक एवं पूर्व जिलाधिकारी के स्तनों को मिली भगत या भ्रष्टाचार को दबाने का काम कर जांच विपरीत दिशा में अग्रेषित कर दिया गया जबकि नया तहसीलदार के सामने शिकायत कर्ताओं का बयान और शिकायत पत्र में दिया हुआ सबूत भी संलग्न है जो जांच रिपोर्ट से बिल्कुल ही भिन्न है !

क्या शिकायत पत्र में लगाए गए सबूत एवं शिकायत कर्ताओं द्वारा लिखित बयान एवं या तहसीलदार जी के सामने प्रस्तुत बयान मिटा दिए गए यह आम आदमी के जहान में उमड़ता हुआ सवाल है , आखिर कब तक मनमानी कोरोना काल में आम आदमियों के जुड़ी राशन से जिंदगी को लूट घसोट कर यह भ्रष्टाचारी अपनी नियत में कामयाब होते रहेंगे !