मुर्ति विसर्जन को लेकर मारपीट — तीन घायल
बड़ागॉव वाराणसी २० अक्टुबर — कल शाम को बड़ागॉव क्षेत्र में मुर्ति विसर्जन को लेकर तीन गांवों में दो पक्षो के बीच वाद विवाद हुआ जिसमें बलरामपुर गांव में एक पक्ष के लोगों ने दुसरे पक्ष के लोगो को लाठी डंडे से जमकर मारपीट दिया जिसमें तीन लोग घायल हो गये सभी घायलों का उपचार नीजी चिकित्सालय में कराया गया वहीं दुर्गा पुजा समिति बलरामपुर के अध्यक्ष ने अपने ही गांव के प्रधानपति सहित छह लोगों के विरूद्ध प्रार्थना पत्र दिया है । पुलिस अभीतक किसी को गिरफ्तार नही कर पायी है ।
कल सांय ५ बजे क्षेत्र के टीकरी ( गोपालपुर) कुड़ी एवं बलरामपुर गांव में मुर्ति विसर्जन के दौरान एक ही समुदाय के दो पक्षों में वाद विवाद होते होते हाथापायी होने लगी । सुचना पर टीकरी और कुड़ी गॉव में पहुंची पुलिस दोनों पक्षो के बीच सुलह समझौता कराकर मुर्ति विसर्जन करा दिया वहीं बलरामपुर गांव में गांव के तालाब में मुर्ति विसर्जन करने और न करने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर तू तू मैं मैं हुई उस समय दुर्गा पुजा समिति के लोगों ने मामला शांत कराकर मुर्ति का विसर्जन खरावन साधोगंज में करा दिया । मुर्ति विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं को गांव के ही कतिपय दबंगों ने भीटी चौराहे के पास रोककर लाठी ,डंडा से पीटने लगे जिससे राजेश पाल ,कृष्णा पाल एवं आनंद पाल घायल हो गये । गांव वालो के सुचना पर ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन हमलावर भाग निकले । समिति के अध्यक्ष राजेश मौर्य ने कल शाम को ही गांव के प्रधानपति सहित ६ अन्य लोगों के खिलाफ लिखित तहरीर दिया है ।
रिपोर्टर कृष्णमोहन उर्फ बग्गा

More Stories
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-