July 30, 2026

मुफ़्त में नाश्ते के लिए सिपाही ने किया वर्दी को बदनाम-

Spread the love

*वाराणसी*

 

*मुफ़्त में नाश्ते के लिए सिपाही ने किया वर्दी को बदनाम, फ्री में नाश्ता ना देने पर दुकानदार से की मारपीट, सारी करतूत हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद*

 

वायरल वीडियो सिंधोरा थाना क्षेत्र का बताया जाता है, मिली जानकारी के अनुसार सिंधोरा थाने के कुछ पुलिसकर्मी अपने सरकारी वाहन से गश्त के दौरान गड़खरा गावँ मे प्रमोद कुमार सिंह के नाश्ते की दुकान पर पहुंचे और फ्री में नाश्ते की डिमांड करने लगे दुकानदार प्रमोद कुमार सिंह के अनुसार फ्री में नाश्ता न देने के कारण सिन्धौरा थाने का एक सिपाही दुकान पर काम करने वाले युवक सचिन कुमार पाल को अपशब्दों का प्रयोग करते हुये मारपीट करने लगा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उक्त पुलिसकर्मी द्वारा किस कदर थप्पड़ बरसाया जा रहा है, यह देखकर उसके हमराही सिपाही ने बीच-बचाव कर उसे किसी तरह वहाँ से वापस ले गया। पुलिसकर्मी के इस कृत्य की शिकायत, पीड़ित दुकानदार प्रमोद कुमार ने पुलिस के आला अधिकारियों समेत मानवाधिकार आयोग में भी की है।