August 28, 2026

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में CBI करेगी पूर्व सांसद धनंजय सिंह से पूछताछ

Spread the love

लखनऊ : मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में सीबीआई करेगी जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह से पूछताछ

पुलिस की क्लीन चिट के बाद अब सीबीआई मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह से करेगी पूछताछ

9 जुलाई 2018 को बागपत जेल में हुई माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या की हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई कर रही है जांच

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में पूर्व सांसद धनंजय सिंह को किया गया था नामजद

बाद में इस मामले में पुलिस जांच में धनंजय सिंह को दी गई थी क्लीन चिट

सीबीआई इसमें पूर्व सांसद से पूछताछ करने के लिए कोर्ट में देगी अर्जी

जौनपुर में ठेकेदार को धमकी व रंगदारी मांगने के मामले में धनंजय सिंह अभी जौनपुर जेल में हैं बंद

सीबीआई जेल में पूछताछ करने के लिए कोर्ट से लेगी अनुमति