वाराणसी। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चल रही वाराणसी पुलिस की कार्यवाही में आज क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है जब हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहा 25 हज़ार का इनमिया शाहनवाज़ उर्फ भटू से आज फुलवरिया में पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में इनमिया बदमाश शाहनवाज़ उर्फ भटू पकड़ा गया। गिरफ्तार बदमाश वाराणसी के चेतगंज थाना में दर्ज हत्या के प्रयास के मुकदमें में वांछित था और पुलिस ने उस पर 25 हज़ार का इनाम घोषित कर रखा था।
गिरफ्तारी के सम्बंध में प्राप्त समाचार के अनुसार हत्या का प्रयास में दर्ज मुकदमे में चेतगंज प्रभारी अजीत मिश्रा और उनकी टीम द्वारा लगातार भटू की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा था। इस क्रम में चेतगंज प्रभारी अजीत मिश्रा द्वारा स्वयं टीम का नेतृत्व करते हुवे भटू के संभावित ठिकाने पर लगातार छापेमारी किया जा रहा था। गिरफ्तारी से बचने हेतु शाहनवाज़ उर्फ भटू लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। इसी दरमियान आज पुलिस को ज़रिये मुखबिर सूचना मिली कि एक इनमिया बदमाश कैंट थाना क्षेत्र के फुलवरिया इलाके में आने वाला है। सूचना पर विश्वास कर क्राइम ब्रांच वाराणसी और कैंट पुलिस ने फुलवरिया में घेरे बंदी कर अपराधी का इंतज़ार करने लगे।
इसी बीच सामने से घेरेबंदी कर खड़ी पुलिस को शाहनवाज़ उर्फ भटू आता दिखाई दिया। पुलिस ने जैसे ही उसको रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस पार्टी पर फायर झोंक भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुवे शाहनवाज़ उर्फ भटू को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से .32 बोर की एक पिस्टल, पांच कारतूस और खोखा तथा एक मोटरसायकल बरामद हुई है। बताते चले कि इसी सप्ताह भटू ने गोली चला कर नई सड़क इलाके ने अपनी दहशत कायम किया था। इस गोली कांड में तारिक नामक एक युवक घायल हुआ था जिसका इलाज चल रहा है। भटू का एक अन्य भाई अल्ताफ भी इलाके का कुख्यात है और आम जनता उसको अल्ताफ गुंडा नाम से पुकारती है। विस्तृत समाचार की प्रतीक्षा …..

More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol