लखनऊ
मुजफ्फरनगर दंगों से जुड़े मामले में भाजपा विधायकों पर दर्ज मुक़दमा सरकार ने वापस लेने के लिए दी अर्जी।
कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, विधायक संगीत सोम और कपिल देव के खिलाफ दर्ज है मुकदमा।
सरकारी वकील राजीव शर्मा ने मुजफ्फरनगर की एडीजे कोर्ट में मुकदमा वापसी के लिए दी अर्ज़ी।
मुकदमा वापसी की अर्ज़ी पर फिलहाल कोर्ट ने नहीं दिया है कोई फैसला।
7 सितंबर 2013 में नंगला मंदौड़ की महापंचायत के बाद दर्ज हुई थी एफआईआर।
तीनों नेताओं पर भड़काऊ भाषण, धारा 144 का उल्लंघन, आगजनी, तोड़फोड़ की धाराओं में दर्ज हुई थी एफआईआर।
मुजफ्फरनगर में सचिन और गौरव की हत्या के बाद बुलाई गई थी यह महापंचायत।
मुज़फ्फरनगर दंगों में क़रीब 65 लोगों की मौत हुई थी।
40 हज़ार के ज़्यादा लोग दंगों के कारण विस्थापित हुए थे।

More Stories
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-
यूपी में बड़े पैमाने पर जिला जजों के तबादले-
निकाय चुनाव के मद्देनजर में सार्वजनिक अवकाश घोषित-