**मुख्तार अंसारी के दो मामलों की सुनवाई से हाईकोर्ट जज ने खुद को किया अलग**
*प्रयागराजः इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस राजीव गुप्ता ने बुधवार को पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी (वर्तमान में बांदा जेल में) की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया।*
*जस्टिस राजीव गुप्ता ने मुख्तार अंसारी के दो मामलों से खुद को अलग किया है। अब ये दोनों मामले इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के पास भेज दिए गए हैं। वह ये दोनों मामलों अब किसी अन्य बेंच को सौपेंगे। मुख्तार अंसारी पूर्व एमएलए हैं। उत्तर प्रदेश के मऊ सदर निर्वाचन क्षेत्र से 1996 से मार्च 2022 तक विधायक रहे। *जिन दो मामलों से जस्टिस राजीव गुप्ता ने खुद को अलग किया है। उनमें एक मामला 2012-2013 में विधायक निधि में हुए भ्रष्टाचार से संबंधित है। इस मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी थी, जिसे इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुख्तार अंसारी ने चुनौती देते हुए रद्द करने की मांग की है।*

More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-