July 11, 2026

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश

Spread the love

शुरू हो रही औद्योगिक इकाईयों को मिले पर्याप्त बिजली: पं. श्रीकान्त शर्मा
– सभी डिस्कॉम एमडी को समीक्षा के निर्देश
– आपूर्ति संबंधी शिकायतों का तत्काल करें निस्तारण
– किसानों को न हो आपूर्ति संबंधी समस्या
– उपभोक्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता देने के निर्देश
– बन चुके उपकेंद्रों को तत्काल शुरू करने के निर्देश
– सोशल डिस्टेंसिंग का करें पालन, मेडिकल प्रोटोकॉल्स का भी रखें ध्यान
– गुरुवार को झांसी, ललितपुर, जालौन, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर और महोबा जनपदों की समीक्षा

लखनऊ/ 29 अप्रैल 2020
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री पं. श्रीकान्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक इकाइयां धीरे-धीरे शुरू हो रही हैं। ऐसे में उन्हें निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिले इसके लिए अधिकारी इंडस्ट्रियल एरियावार समीक्षा कर लें। औद्योगिक उत्पादन धीरे-धीरे गति पकड़ेगा और खपत भी बढ़ेगी ऐसे में लोड बैलेंसिंग और क्षमतावृद्धि का काम जरूर पूरा कर लें। इसके लिए सभी डिस्कॉम के एमडी को समीक्षा कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। उन्होंने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के अनुरूप निर्बाध आपूर्ति के लिए अधिकारियों को पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खास ध्यान रखें लॉकडाउन में कृषि कार्यों में कोई बाधा न आये। ऊर्जा मंत्री बुधवार को शक्तिभवन से अयोध्या व बरेली मंडल के तहत आने वाले क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर लॉकडाउन के दौरान विद्युत आपूर्ति की समीक्षा कर रहे थे। वीडियो कांफ्रेंसिंग में अयोध्या, बाराबंकी, अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर अमेठी, बरेली, बदायूं, पीलीभीत व शाहजहांपुर के मा. सांसद, मा. मंत्री व मा. विधायकों के साथ जूनियर इंजीनयर स्तर तक के सभी अधिकारी शामिल रहे। ऊर्जा मंत्री ने जनप्रतिनिधियों के सुझावों व समस्याओं का एक सप्ताह में निस्तारण करने के आदेशश भी दिए।

उन्होंने कहा कि आपूर्ति संबंधी समस्याओं के लिए क्षेत्रवार गैंग की व्यवस्था की निगरानी करें। जिससे समस्या की शिकायत आने पर तत्काल समस्या का समाधान करवाया जा सके और लोगों को बाधारहित आपूर्ति होती रहे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी कटाई का सीजन चल रहा है। जहां तार लटके हैं या आग से फसल के नुकसान की संभावना है वहां पर नियमित पेट्रोलिंग करें और जनप्रतिनिधियों के सुझावों के आधार पर आपूर्ति सुनिश्चित करें। जिससे किसानों को कोई कठिनाई न आए। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन उपकेंद्रों पर काम चल रहा है वहां शासन के निर्देशों के अनुसार काम तेज करायें, व जिन उपकेंद्रों का काम पूरा हो चुका है उन्हें तत्काल शुरू करायें, लोकार्पण की प्रतीक्षा न करें। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी स्थानीय स्तर पर आ रही शिकायतों को गंभीरता से लें। ट्रांसफार्मर फुंकने या खराब होने संबंधी शिकायतों का निस्तारण तत्काल प्राथमिकता से करें। जिससे लोगों को कठिनाई का सामना न करना पड़े। जो क्षेत्र क्रिटिकल हैं वहां पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर और ट्रॉली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के काम भी तेज गति से पूरा किये जाने का निर्देश दिया। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि ऊर्जा विभाग के कोरोना वारियर्स दिन-रात मेहनत कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों ने ऊर्जा विभाग के कोरोना वारियर्स के कार्यों की खुले मन से प्रशंसा की। सभी ने कहा कि जिस प्रकार विद्युत विभाग के कार्मिक संकट काल में अपनी प्रतिबद्धता दिखा रहे हैं वह अनुकरणीय है। ऊर्जा मंत्री ने निर्देशित किया कि संविदाकर्मी का वेतन समय से मिले सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायतों को सुने, 1912 की शिकायतों और टेलीफोन पर आने वाली शिकायतों को भी तेजी से निस्तारित करें। जनता के बीच विद्युत विभाग की छवि बहुत अच्छी हुई है, यह और भी बेहतर हो इसके लिए सभी मिलकर प्रयास करें। उपभोक्ता की संतुष्टि ही हमारी संतुष्टि है, इस बात का विशेष ध्यान रखें।

उन्होंने कहा कि अधिकारी सभी उपकेंद्रों पर यह सुनिश्चित कर लें कि कहीं भी सुरक्षा में कोई लापरवाही न हो। सभी मेडिकल प्रोटोकॉल्स का पालन हो। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने हेतु सभी बिलिंग उपकेंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग सर्कल्स बन जाएं। कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।

वह गुरुवार को झांसी, ललितपुर, जालौन, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर और महोबा जनपदों के जनप्रतिनिधियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये आपूर्ति की समीक्षा करेंगे