May 2, 2026

मुख्यमंत्री योगी जी कामगारों/श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किये

Spread the love

मुख्यमंत्री ने जनपद मुज़फ्फरनगर में एक सड़क दुर्घटना में पंजाब से बिहार जा रहे प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया सभी घायलों का समुचित उपचार कराया जाए मृतकों के पार्थिव शरीर बिहार भेजने की व्यवस्था की जाए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रु. तथा गंभीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रु. की आर्थिक मदद के निर्देश, मंडलायुक्त सहारनपुर को दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिया गया 

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद मुज़फ्फरनगर में एक सड़क दुर्घटना में पंजाब से बिहार जा रहे प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने सभी घायलों का समुचित उपचार कराने तथा मृतकों के पार्थिव शरीर बिहार राज्य भेजने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रूपए की आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री जी ने मंडलायुक्त सहारनपुर को दुर्घटना के कारणों की जांच तथा इसके लिए दोषी का उत्तरदायित्व निर्धारित करने के भी निर्देश दिए हैं। ज्ञातव्य है कि इस दुर्घटना से सम्बंधित बस के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।