May 27, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13, 14, 15 जनवरी को गोरखपुर दौरा – अजय मिश्रा

Spread the love

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13, 14, 15 जनवरी को गोरखपुर दौरा। वह नागरिकता संशोधन कानून पर आयोजित बिहार के एक कार्यक्रम में 13 जनवरी को हिस्सा लेंगे, फिर सीधे गोरखपुर आ जाएंगे। देर शाम मुख्यमंत्री गोरखपुर महोत्सव का समापन करेंगे। 14 जनवरी को
गोरखनाथ मंदिर में रहेंगे और पूजा-पाठ के साथ ही अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 15 जनवरी को दोपहर बाद लखनऊ रवाना हो जाएंगे। 16 जनवरी को कामनवेल्थ देशों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसका आयोजन लखनऊ में होगा। कामनवेल्थ देशों के कई प्रतिनिधि भी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।