April 20, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन हुआ। – वाराणसी

Spread the love

वाराणसी। आज जनपद में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन हुआ। जो सर्वप्रथम बाबाकालभैरव के मंदिर पहुंचे और दर्शन पूजन किया तत्पश्चात काशी विश्वनाथ के दरबार मे मत्था टेका। जहां वो सीधे छोटी कटिंग मेमोरियल स्कूल पहुंचे, जहां उनके द्वारा विजय संकल्प सभा को संबोधित किया गया। वहीं सभा स्थल पर जिस तरह के भीड़ की उम्मीद थी उस तरह का जनसैलाब नहीं उमड़ा, जिसे देखकर मुख्यमंत्री के सभा स्थल पर पहुंचने से पहले आयोजको के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आ रही थी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा स्थल पर पहुंचते ही परंपरागत तरीके से कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका स्वागत किया गया। मंच पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री का स्वागत अभिनंदन करने के बाद कांग्रेस और सपा के कई स्थानीय नेताओं ने मुख्यमंत्री के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए भाजपा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को गिनाते हुए पूरे संबोधन में बीच-बीच में लोगों को 2019 में फिर से भाजपा की सरकार लाने के लिए अपनी बातो को दोहराया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहां की आंतरिक सुरक्षा और आर्थिक महा शक्ति के रूप में हम सामने आए हैं। योगी ने कहा नरेंद्र मोदी जी की ओर से आप सभी का अभिनंदन ,बाबा विश्वनाथ और काल भैरव बाबा का दर्शन किया।हम सब जानते है भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र है।दुनिया मे लोकतंत्र का संदेश 545 में से 542 सीट पर एमपी चुनेंगे ।काशी पीएम चुनेगा।5 सालों में भारत दुनिया मे अग्रणी स्थान पर खड़ा हुआ है।वाराणसी में अप्रवासी भारतीय सम्मेलन में आये साढ़े सात हजार अप्रवासियों ने काशी को देखा और गौरवान्वित थे।पीएम की प्रेरणा से कुम्भ का आयोजन खत्म हुआ।2013 में कुंभ में 12 करोड़ लोग आए और भगदड़ से लोग मरे थे।मॉरिसस के पीएम ने गंदगी देखकर स्नान नही किया।इस बार 24 करोड़ लोग आए।मॉरिसस के पीएम के साथ 450 लोगो ने डुबकी लगाया।450 साल बाद अक्षय वट का दर्शन हुए वह वृक्ष किले में कैद था।पीएम ने भक्तों के लिए खुलवाया।बावा विश्वनाथ का भव्य धाम बन रहा है।नमामि गंगे के जरिये अविरल गंगा साकार हुआ।पीएम ने स्वयं डुबकी लगाई और सफाई कंर्मियीं की पाँव धूल त्रेता और द्वापर युग को दर्शाया।.
आगे कहा कि गंगा के पवित्र भाव को काशी समझ सकता है।देश की सुरक्षा कांग्रेस सपा बसपा से मुमकिन नही था।मोदी है तो मुमकिन हुआ।आंतरिक सुरक्षा और आर्थिक महा शक्ति के रूप में हम सामने आए हैं।गंगा के पवित्र भाव को काशी समझ सकता है।देश की सुरक्षा कांग्रेस सपा बसपा से मुमकिन नही था।मोदी है तो मुमकिन हुआ।
बिजली के तारो के गुच्छे स्वागत करते थे, जो अब समाप्त हो गया हैं।कांग्रेस के लोग गुमराह करना चाहते हैं।सबसे अधिक रोजगार हल्दिया बनारस मार्ग पर मिलेगा।
कांग्रेस के नेता संवेदनहीन थे, किसान आत्महत्या करते थे।किसानों के लिए योजनाए पीएम ने किया 6000 रुपये किसान के एकाउंट में जा रहा है। सभी लोगों से अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने एक बार फिर केंद्र में भाजपा की सरकार और प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को चुनने का आग्रह करते हुए संबोधन समाप्त किया।