May 28, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में टीम-11 की बैठक

Spread the love

*लखनऊ:-*

मुख्यमंत्री ने टेस्टिंग क्षमता को बढ़ाकर 50 हजार टेस्ट प्रतिदिन किए जाने के निर्देश दिए आरटीपीसीआर से 30 हजार टेस्ट, रैपिड एन्टीजन टेस्ट से 18-20 हजार तथा ट्रूनैट मशीन से 2-2.5 हजार टेस्ट प्रतिदिन किए जाएं: मुख्यमंत्री  जनपद वाराणसी, बलिया, गाजियाबाद तथा झांसी में सैम्पल कलेक्शन में वृद्धि करें- स्वच्छता तथा सेनिटाइजेशन कोविड-19 के साथ-साथ वेक्टर जनित रोगों को भी रोकने में काफी सहायक- प्रत्येक शनिवार तथा रविवार को पूरे प्रदेश में स्वच्छता एवं सेनिटाइजेशन का विशेष अभियान चलाया जाय नोडल अधिकारियों को मुख्यालय से अपने-अपने प्रभारी जनपद के कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश पूरे प्रदेश में बाजारों की साप्ताहिक बन्दी शनिवार तथा रविवार को होगी- साप्ताहिक बन्दी के दौरान बाजारों में स्वच्छता तथा सेनिटाइजेशन का विशेष अभियान संचालित किया जाए-
जनपद वाराणसी, झांसी, कानपुर नगर, बरेली, देवरिया, गोरखपुर, बलिया तथा आजमगढ़ में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश अधिक संक्रमण वाले जनपदों में मेडिकल जांच के लिए मोबाइल टेस्टिंग वैन का उपयोग किया जाए सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क के उपयोग को जीवनशैली का अंग बनाना होगा स्वास्थ्य विभाग जनपदों में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग सभी मेडिकल काॅलेजों के प्रधानाचार्यों से नियमित संवाद रखे ।