October 28, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को चेतावनी दी- अजय मिश्रा

Spread the love

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को चेतावनी दी है. मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में 72 घंटे के भीतर हुई 2 बड़ी वारदातों के बाद अधिकारियों को आदेश दिया है कि अगर जनता दर्शन में अफसर अनुपस्थित रहे तो उनपर कार्रवाई होगी.

 

3 दिन में दो बड़ी वारदातें-

 

तीन दिन पहले जिस रामगढ़ ताल थाने की पुलिस ने कथित तौर पर व्यवसायी मनीष गुप्ता को पीटकर मारा डाला, गुरुवार को उसी थाने से महज 200 मीटर दूर स्थित मॉडल शॉप के कर्मचारी को कुछ दबंगों ने पीटकर मार डाला. इस मामले में एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है.

 

 

एक्शन में CM योगी–

 

इन दोनों घटनाओं के बाद CM योगी एक्शन में आ गए हैं. सीएम ने मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव कार्यालय के साथ-साथ एसीएस होम, डीजीपी स्तर से मॉनीटरिंग करने का भी आदेश दिया है. टीम 9 की बैठक में सीएम योगी ने डीएम-एसपी को रोज सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालयों में शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए हैं.

 

क्या है पूरा मामला –

 

आपको बता दें कि गोरखपुर में गुरुवार को मॉडल शॉप के वेटर मनीष प्रजापति को गुरुवार को कुछ दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला. कानपुर के प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता हत्याकांड के 72 घंटे के भीतर इलाके एक और दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को चौंका दिया है. घटना के बाद एसएसपी गोरखपुर विपिन ताडा ने कार्रवाई करते हुए SHO रामगढ़ ताल को लाइन हाजिर कर दिया तो वहीं पुलिस उपाधीक्षक कैंट को भी हटा दिया है.