August 20, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर प्रदेश में अग्निकाण्ड से होने वाली दुर्घटनाओें मे क्षति को न्यूनतम करने के प्रयास- अजय मिश्रा

Spread the love

पत्र सूचना शाखा

(मीडिया सेल, गृह विभाग)

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर

प्रदेश में अग्निकाण्ड से होने वाली दुर्घटनाओें मे क्षति को न्यूनतम करने के प्रयास

 

तहसील स्तर पर चिन्हित 97 स्थानों पर बन रहे है नये अग्निशमन केन्द्र

 

 

लगभन 3 दर्जन नये अग्निशमन केन्द्रों के प्रशासनिक भवन लोकार्पण की स्थिति में

 

निर्माण कार्याे की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु थर्ड पार्टी आडिट पर विचार

 

शासन द्वारा वीडियों कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से नव निर्माणाधीन सभी 97 अग्निशमन केन्द्रों के आवासीय एवं अनावासीय निर्माण की हुई गहन समीक्षा

 

लखनऊः 03 सितम्बर, 2021

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर प्रदेश की विभिन्न तहसीलों के अन्तर्गत चिन्हित 97 स्थानों पर नये अग्निशमन केन्द्रों तथा वहां पर कार्यरत कर्मियों के लिये आवासीय भवनों के निर्माण का कार्य बृहद स्तर पर किया जा रहा है। इनमें से लगभग 3 दर्जन अग्निशमन केन्द्रों के प्रशासनिक भवन बनकर लगभग तैयार हो गये है, जिनका लोकार्पण शीघ्र कराये जाने की योजना है।

अग्निकाण्ड से होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है और इसके लिये बड़े पैमाने पर अवस्थापना सुविधाओं का विस्तार सुदूरस्थ क्षेत्रों तक किया जा रहा है। इसके फलस्वरूप अग्निकाण्ड से होने वाली दुर्घटनाओें एवं उससे जन-धन की क्षति को न्यूनतम किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में उ0प्र0 अग्निशमन विभाग से सम्बन्धित 97 अग्निशमन केन्द्रों में आवासीय एवं अनावासीय भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसकी जनपदवार प्रगति समीक्षा आज अपर मुख्य सचिव, गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी एवं पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन सेवा, श्री आनन्द कुमार द्वारा यू0पी0 112 मुख्यालय पर वीडियों कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से की गयी।

अपर मुख्य सचिव, गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने वीडियों कान्फ्रेन्सिंग के दौरान निर्देशित किया कि निर्माण कार्याे में गुणवत्ता हर हाल में सुनिश्चित की जाय। उन्होने कहा कि इसके लिये शासन निर्माण कार्यो का थर्ड पार्टी आडिट कराये जाने पर भी गंभीरता से विचार कर रहा है।

श्री अवस्थी ने बताया कि अग्निशमन एवं कारागार विभाग में जनशक्ति की कमी को दूर करने की दिशा में भी शासन द्वारा गंभीरता से प्रयास किये गये है जिसके तहत अभी हाल ही में हुई पुलिस भर्ती के अन्तर्गत अग्निशमन विभाग के लिये फायर मैन तथा कारागार विभाग के लिये जेल वार्डर की भर्ती की गयी है। उन्होंने यह भी बताया कि अग्निशमन विभाग के लिये जरूरी पद व उपकरणों आदि के लिये भी मंजूरी शासन द्वारा प्रदान की गई है ताकि बेहतर परिणाम प्राप्त हो सके।

अपर मुख्य सचिव, गृह ने वीडियों कान्फ्रंेन्सिंग के दौरान सभी नव निर्माणाधीन अग्निशमन केन्द्रों में बन रहे आवासीय व अनावासीय भवनों के निर्माण कार्य में हुई प्रगति एवं उससे जुड़ी व्यावहारिक कठिनाईयों व समस्याओं की जानकारी प्राप्त की तथा निर्माण कार्यो की गतिशीलता बढ़ाने तथा उसके हेतु उन्हे जरूरी निर्देश दिये। उन्होने यह भी निर्देश दिये है कि शासन स्तर पर भी अग्निशमन विभाग के अधिकारियों एवं विभिन्न निर्माण एजेंसियों के साथ संयुक्त बैठक प्रत्येक सप्ताह आयोजित कर निर्माण कार्य में तेजी लाने के प्रयास किये जाये।

इस अवसर पर सचिव, गृह बी0डी0 पाल्सन व श्री तरूण गाबा, विशेष सचिव,गृह, श्री वी0के0 सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस आवस निगम, श्री हरी राम शर्मा, अपर पुलिस महानिदेशक, भवन कल्याण, श्री नवनीत सिकेरा के अलावा विभिन्न निर्माण एजेंसियों से जुड़े अधिकारियों ने भाग लिया।

समीक्षा बैठक में निर्माणाधीन फायर स्टेशनों के जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, अग्निशमन विभाग के अधिकारियों तथा निर्माण कार्य मंे लगी कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

——-

सम्पर्क-ः सूचनाधिकारी, दिनेश कुमार सिंह