May 8, 2026

मुख्यमंत्री ने सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद् श्री सुन्दरलाल बहुगुणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया- अजय मिश्रा

Spread the love

पत्र सूचना शाखा

(मुख्यमंत्री सूचना परिसर)

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0

 

मुख्यमंत्री ने सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद् श्री सुन्दरलाल बहुगुणा

के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

लखनऊ: 21 मई, 2021

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद् श्री सुन्दरलाल बहुगुणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

आज यहां जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री सुन्दरलाल बहुगुणा का प्रकृति से गहरा जुड़ाव था। पर्यावरण संरक्षण के लिए उनके द्वारा किये गए कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। श्री सुन्दरलाल बहुगुणा के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

———