पत्र सूचना शाखा
(मुख्यमंत्री सूचना परिसर)
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उ0प्र0
मुख्यमंत्री ने शाहजहांपुर ट्रेन दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को 02-02 लाख रु0 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की
बचाव एवं राहत कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने तथा घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश
लखनऊ: 22 अप्रैल, 2021
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद शाहजहांपुर में ट्रेन द्वारा वाहनों को टक्कर मारने की दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को 02-02 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने अधिकारियों को बचाव एवं राहत कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने तथा इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।
——–





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-