April 27, 2026

मुख्यमंत्री ने महावीर जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं- अजय मिश्रा

Spread the love

पत्र सूचना शाखा

(मुख्यमंत्री सूचना परिसर)

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0

 

मुख्यमंत्री ने महावीर जयन्ती पर

प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं

 

मुख्यमंत्री ने महावीर जयन्ती पर आयोजित किए जाने

वाले समस्त कार्यक्रमों में कोविड-19 के प्रोटोकाॅल तथा

सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन करने की अपील की

लखनऊ: 24 अप्रैल, 2021

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने महावीर जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

आज यहां जारी एक बधाई संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भगवान महावीर का सत्य एवं अहिंसा का सन्देश वर्तमान परिवेश में और भी अधिक प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के बताए हुए मार्ग पर चलकर ही हम सब मानवता की सेवा कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री जी ने महावीर जयन्ती पर आयोजित किए जाने वाले समस्त कार्यक्रमों में कोविड-19 के प्रोटोकाॅल तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु लोग घर में ही रहकर धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न करें।

———