April 22, 2026

मुख्यमंत्री ने पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं- अजय मिश्रा

Spread the love

मुख्यमंत्री ने पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं

 

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर लोग रमज़ान के दौरान घर में ही रहकर धार्मिक कार्य सम्पन्न करें

लखनऊ: 13 अप्रैल, 2021

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि रमज़ान के पवित्र दिनों में रोज़ा, मानवता की सेवा, ईश्वर की बन्दगी जैसे नेक कार्यों से धैर्य, आत्म अनुशासन, सहनशीलता, सादगी आदि मूल्यों को बढ़ावा मिलता है। इससे परस्पर प्रेम और भाईचारे की भावना बलवती होती है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश समरसता, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता की मिसाल है। इसी विरासत और परम्परा को अक्षुण्ण रखते हुए कोरोना संक्रमण के मद्देनजर लोग रमज़ान के दौरान घर में ही रहकर धार्मिक कार्य सम्पन्न करें।

———