पत्र सूचना शाखा
(मुख्यमंत्री सूचना परिसर)
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0
मुख्यमंत्री ने जम्मू और कश्मीर में कर्तव्यपालन के दौरान
जनपद अमेठी निवासी बी0एस0एफ0 के शहीद जवान
श्री दिनेश कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी
शहीद के परिजनों को 50 लाख रु0 की
आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा
शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी
देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद
श्री दिनेश कुमार के नाम पर करने की घोषणा
प्रदेश सरकार शहीद के परिवार की हर सम्भव मदद करेगी
लखनऊ: 14 सितम्बर, 2021
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जम्मू और कश्मीर में कर्तव्यपालन के दौरान जनपद अमेठी निवासी बी0एस0एफ0 के शहीद जवान श्री दिनेश कुमार के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री जी ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद श्री दिनेश कुमार के नाम पर करने की भी घोषणा की है।
मुख्यमंत्री जी ने शहीद श्री दिनेश कुमार के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जायेगी।
———

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-